राष्ट्रीय हिन्दी ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्रों ने जीते 6 गोल्ड मेडल
Sharing Is Caring:
FacebookWhatsAppTwitterTelegramPinterestEmailGmailShare

लखनऊ, 12 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) के मेधावी छात्रों ने अगम्य वर्मा, सूर्यांश कुमार, अभिज्ञा, अर्थ रावत, मान्या तिवारी एवं दक्षिता ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हिन्दी ओलम्पियाड में गोल्ड मेडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह ओलम्पियाड हिन्दी उत्कर्ष मंडल, दिल्ली, के तत्वावधान में आयोजित किया गया। ओलम्पियाड में देश भर के प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर हिन्दी ज्ञान का प्रदर्शन किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सी.एम.एस. के इन प्रतिभाशाली छात्रों ने अपने शानदार प्रदर्शन से साबित कर दिया कि आज के युग में सफल होने के लिए देश के प्रत्येक छात्र को अपनी मातृभाषा एवं राष्ट्रभाषा का उत्कृष्ट ज्ञान होना आवश्यक है, साथ ही साथ हिन्दी भाषा का ज्ञान छात्रों के नैतिक व चारित्रिक विकास हेतु भी अपरिहार्य है। प्रतियोगिता के आयोजकों ने सी.एम.एस. छात्रों के हिन्दी ज्ञान की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इन होनहार छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वर्ल्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके। इसी की बदौलत सी.एम.एस. के मेधावी छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पुरस्कार जीतकर प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।

Sharing Is Caring:
FacebookWhatsAppTwitterTelegramPinterestEmailGmailShare

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version