केजरीवाल ने फ्री की रेवड़ी के नाम पर जनता को दिया धोखा : अनिल कुमार
Sharing Is Caring:

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने रविवार को कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लोगों को बहकाने के लिए फ्री की रेवड़ी बांटने का काम किया है। ऐसे लोगों को जनता ने खारिज कर उन्हें उनकी सही जगह दिखाने का काम किया है।

मंत्री अनिल कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 10 साल में दिल्ली में कोई विकास नहीं किया गया। दिल्ली के जो हालात 10 साल पहले थे, वही आज है। अरविंद केजरीवाल ने केवल फ्री की रेवड़ी बांटने और लोगों को बहकाने का काम किया है। कुछ गरीब लोग उनके बहकावे में आते रहे और अब जब उन्हें लगा कि पूरे 10 साल दिल्ली में कोई विकास नहीं हुआ, तो उन्होंने भाजपा को ज‍िताने का फैसला किया। भाजपा की सरकार की प्राथमिकता दिल्ली का विकास है और डबल इंजन की सरकार जनता की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को पूरा करेगी।

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली की जनता ने पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी को वोट किया और वहां भाजपा की सरकार बनाई। मुझे पूरी उम्मीद है कि अगले पांच साल में दिल्ली पूरे विश्व में एक अच्छी राजधानी बनेगी। आम आदमी पार्टी को विश्लेषण करना चाहिए कि जनता ने उन्हें क्यों खारिज किया है? आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इससे यह समझा जा सकता है क‍ि जनता में मन में मौजूदा सरकार को लेकर कितना आक्रोश था।

आपको बता दें कि 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को 48 सीटों पर जीत मिली है, जबकि आप को 22 सीटें मिली हैं। कांग्रेस का खाता नहीं खुला है।

Sharing Is Caring:

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version